Sunday, April 26, 2026
HomeIndiaबारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने राज्य में किया येलो अलर्ट...

बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने राज्य में किया येलो अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम। राज्य में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश हो रही है बारिश के कहर के  के कारण शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति हो गई. इस कारण यातायात जाम हो गया. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 जिलों येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के जिन 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें  पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल है. इन राज्यों में गुरुवार देर रात से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

मौसम विभाग जारी करता है चार तरह के अलर्ट

आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘हरा’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘पीला’ (नजर रखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘लाल’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं. स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ होते हैं. आईएमडी के सूत्रों ने कहा कि राज्य में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यहां कहा कि विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है तथा ऊंचाई वाले और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए. लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और इसके परिणामस्वरूप तिरुवनंतपुरम जैसे जिलों में यातायात जाम हो गया, जहां मौसम की कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular