Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं. वायरल क्लिप में कंगना हल्के गुलाबी रंग के सलवार-सूट में दिखाई दे रही हैं. वह सिक्योरिटी स्टाफ के बीच एक घर से निकलकर अपनी कार की ओर जाती नजर आ रही हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और कैमरों के सामने शांत दिखाई दीं.
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन की आई बाढ़
लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उनके मंगलसूत्र और ट्रेडिशनल लुक पर पड़ी, सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने पूछा कि क्या कंगना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. एक यूजर ने लिखा, ‘गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘चुपके से शादी कर ली क्या?’ कुछ लोगों ने यह भी अंदाजा लगाया कि शायद यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है’.
कंगना ने स्टोरी शेयर कर कही ये बात
वायरल हो रही चर्चाओं के बीच कंगना रनौत ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी। उन्होंने लिखा-‘मैं हर दिन शहर और उसके आसपास फिल्म की शूटिंग कर रही हूं. किसी ने मेरे कैरेक्टर मेकअप वाली एक रैंडम फोटो क्लिक कर ली, जिसके बाद मुझे लगातार फोन कॉल आने लगे.’ कंगना ने आगे लिखा, ‘लेकिन शादीशुदा महिला जैसा लुक होना इतनी बड़ी बात क्यों है? एक्टर्स हर तरह के किरदार निभाते हैं. मैं चुपके से शादी नहीं कर रही हूं, वादा करती हूं.’
भाग्य विधाता में नजर आएंगी कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को पिछली बार Emergency में देखा गया था. फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब कंगना जल्द ही भारत भाग्य विधाता में नजर आएंगी. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: टोंक के निवाई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बीएड डिपार्टमेंट HOD और प्रोफेसर रिश्वत लेते गिरफ्तार



