Tuesday, June 9, 2026
HomeLatest Newsस्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित, क्या ईरान ने बनाया निशाना

US Apache Helicopter Crash: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित बचा लिए गए। डोनाल्ड ट्रंप ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्तृत रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी।

US Apache Helicopter Crash: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिका का अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हालांकि राहत की बात यह रही की हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे पुष्टि करते हुए बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. ट्रंप ने न्यूयॉर्क के जॉन एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि हम इस पर रिपोर्ट जारी करेंगे.

दुर्घटना या हमला? स्थिति अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ या उसे निशाना बनाया गया। घटना ऐसे समय हुई है जब Iran और Israel के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है और दोनों देश एक-दूसरे पर जवाबी हमले कर रहे हैं.

होर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक महत्व

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी जलमार्ग से होकर गुजरता है. ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी सैन्य घटना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से देखा जाता है.

अमेरिकी सेना या रक्षा विभाग की ओर से अभी तक दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image