Tuesday, June 9, 2026
HomeLatest Newsमालवीय नगर अग्निकांड के हीरो को मिला सम्मान, AAP सांसद संजय सिंह...

मालवीय नगर अग्निकांड के हीरो को मिला सम्मान, AAP सांसद संजय सिंह ने गद्दे दुकानदार को दिए 50 हजार रुपये

मालवीय नगर अग्निकांड में 22 लोगों की मौत के बाद आप सांसद संजय सिंह ने स्थानीय दुकानदार रियाजुद्दीन को सम्मानित किया। रियाजुद्दीन ने अपनी गद्दों की दुकान के सभी गद्दे लोगों की जान बचाने के लिए उपलब्ध कराए, जिससे 15-16 लोग सुरक्षित बच निकले। संजय सिंह ने उनके साहस की सराहना करते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Sanjay Singh News : नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में पिछले सप्ताह हुए भीषण अग्निकांड के दौरान अपनी सूझबूझ और मानवता का परिचय देकर कई लोगों की जान बचाने वाले स्थानीय दुकानदार रियाजुद्दीन को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सम्मानित किया है। इस दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

संजय सिंह ने प्रभावित इलाको का दौरा

सोमवार को संजय सिंह ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और उन स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जिन्होंने आग लगने के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से गद्दे की दुकान चलाने वाले रियाजुद्दीन के साहस और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

संजय सिंह ने बताया कि जब आग की लपटों में घिरे लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूदने को मजबूर हो रहे थे, तब रियाजुद्दीन ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी दुकान के सभी गद्दे लोगों की जान बचाने के लिए उपलब्ध करा दिए। इन गद्दों को इमारत के नीचे बिछाया गया, जिससे लगभग 15 से 16 लोग ऊपर से कूदकर सुरक्षित बचने में सफल रहे।

सांसद ने दिया 50 हजार रुपये का इनाम

सिंह ने कहा कि ऐसे कठिन समय में, जब हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा और नुकसान की चिंता करता है, रियाजुद्दीन ने अपनी आजीविका और निजी नुकसान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने को प्राथमिकता दी। उनका यह साहस और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

रियाजुद्दीन के इस मानवीय कार्य से प्रभावित होकर संजय सिंह ने अपनी व्यक्तिगत तनख्वाह से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि सम्मान और सहयोग का एक छोटा-सा प्रतीक है, जबकि रियाजुद्दीन का योगदान कहीं अधिक बड़ा और अमूल्य है।

संजय सिंह ने कहा कि संकट के समय लोगों द्वारा दिखाई गई मानवता, करुणा और एक-दूसरे की मदद करने की भावना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रियाजुद्दीन जैसे लोगों के साहसिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image