Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग लगातार भीषण होती जा रही है. इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज क्षेत्र में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया है. ईरान ने इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है. हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इस दावे या जारी वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
IRAN DOWN US AIRCRAFT over QUAKE EPICENTER by 'underground missile complex' https://t.co/ms1cjTjgHA pic.twitter.com/YsWUCT497A
— RT (@RT_com) July 19, 2026
नए एयर डिफेंस सिस्टम से ड्रोन गिराने का दावा
IRGC के अनुसार, अमेरिकी ड्रोन को उसके नए एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से निशाना बनाया गया है. बता दें कि MQ-9 रीपर अमेरिकी सेना का अत्याधुनिक मानव रहित ड्रोन है, जिसका उपयोग निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और सटीक हवाई हमलों के लिए किया जाता है.
अमेरिका का दावा- लगातार आठवीं रात हवाई हमले
दूसरी ओर, अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने लगातार आठवीं रात ईरान से जुड़े ठिकानों पर हवाई अभियान जारी रखा. इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि जॉर्डन में ईरान के मिसाइल हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई, जबकि एक अन्य सैनिक लापता है.
अंतरिम समझौते से पीछे हटने पर ट्रंप की प्रतिक्रिया
ईरान द्वारा अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते (MoU) का पालन नहीं करने की घोषणा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है. उन्होंने कहा अमेरिका का मुख्य उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित न कर सके.’
बहरीन ने भी हमले नाकाम करने का दावा किया
उधर, बहरीन की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से सफलतापूर्वक मार गिराया. अल जज़ीरा के अनुसार, बहरीन के जनरल कमांड ने नागरिकों से अपील की है कि हमलों के बाद गिरे किसी भी संदिग्ध या अज्ञात मलबे के पास न जाएं और इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें. बहरीन ने आरोप लगाया कि नागरिकों और निजी संपत्ति को निशाना बनाकर मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है.
ये भी पढ़ें: ‘एक भी आरोप साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा’, डोटासरा को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की खुली चुनौती



