MT Jalveer Attack: जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है. बुधवार को एक जहाज पर हुए हमले के 24 घंटे के भीतर ही शिनास बंदरगाह के पास एक और हमले की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, हमले के बाद एमटी जलवीर (MT Jalveer) नामक जहाज में आग लग गई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में जहाज को समुद्र से धुआं उठता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि जहाज पर 20 भारतीय नाविक सवार हैं.
भारतीय दूतावास ने शेयर की जानकारी
इस घटना की जानकारी ओमान स्थित भारतीय दूतावास की ओर से शेयर की गई है. दूतावास ने बताया कि शिनास बंदरगाह के निकट एक पोत से संबंधित घटना की सूचना प्राप्त हुई है, जिसके बाद संबंधित एजेंसियां और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
We have learnt of an incident involving a vessel off Shinas port of Oman, earlier today . We are closely monitoring the situation and coordinating with the local authorities for further details.
— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) June 11, 2026
घटना की जानकारी जुटाने के हो रहे प्रयास
अधिकारियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और संबंधित समुद्री अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है. घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
जहाज पर मौजूद चालक दल के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
फिलहाल भारतीय दूतावास, स्थानीय प्रशासन और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं. जहाज पर मौजूद चालक दल की स्थिति और नुकसान की वास्तविक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा. पश्चिम एशिया के संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और समुद्री सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.
please confirm 20 Indian Seafarers on board and if vessel is M.T. Jalveer ? @Indemb_Muscat https://t.co/s8eAIh8G06 pic.twitter.com/9WnCnuku8P
— FSUI (@FSUIINDIA) June 11, 2026
एक दिन पर जहाज पर हमले में 3 भारतीयों की मौत
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ था, जहाज पर कुल 28 लोग सवार थे. जिनमें से 24 भारतीय थे. 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है. और 3 भारतीयों की मौत हो गई. ऐसे में लगातार दूसरी समुद्री घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय की मौत



