Thursday, June 11, 2026
HomeLatest Newsमीनाक्षी नटराजन की कानूनी लड़ाई शुरू, नामांकन खारिज होने के खिलाफ सुप्रीम...

मीनाक्षी नटराजन की कानूनी लड़ाई शुरू, नामांकन खारिज होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। निर्वाचन अधिकारी ने शपथपत्र में तेलंगाना की एक लंबित अदालत शिकायत की जानकारी छिपाने के आरोप में उनका नामांकन खारिज कर दिया। कांग्रेस ने इस फैसले को कानूनी चुनौती दी है।

Meenakshi Natarajan Nomination Rejected : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन पत्र खारिज किए जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, ऐसे में यह मामला राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या महेश केवट की शिकायत के बाद रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन!

यह विवाद उस समय गहरा गया जब नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि उम्मीदवार ने अपने शपथपत्र में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी। जांच में पाया गया कि नामांकन के साथ दाखिल किए गए फॉर्म-26 में उन्होंने अपने खिलाफ अदालत में लंबित एक शिकायत का उल्लेख नहीं किया था, जिसके चलते उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।

मामले के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार महेश केवट ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने हलफनामे में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई है। भाजपा की आपत्ति के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उपलब्ध दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें कथित रूप से जानकारी छिपाने की पुष्टि होने पर नामांकन रद्द करने का फैसला लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंची मीनाक्षी नटराजन

नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और इसे कानूनी चुनौती देने का निर्णय लिया। इसी क्रम में मीनाक्षी नटराजन ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर निर्वाचन अधिकारी के फैसले को चुनौती दी है। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और उसके फैसले पर टिकी हैं।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार से शुरू हुई थी। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले पैदा हुए इस विवाद ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। यदि अदालत से राहत मिलती है तो चुनावी समीकरण बदल सकते हैं, जबकि राहत नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image