Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsManipur Flood: मणिपुर में बाढ़ का कहर, 56,000 से अधिक लोग प्रभावित,...

Manipur Flood: मणिपुर में बाढ़ का कहर, 56,000 से अधिक लोग प्रभावित, 10,477 घर क्षतिग्रस्त, 2,913 लोगों को सुरक्षित बचाया

Flood in Manipur: मणिपुर में भारी बारिश और तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। अब तक 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं और 10,477 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बाशिखोंग में तटबंध टूटने की सूचना है।

Manipur Flood: मणिपुर में नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया है कि बाढ़ से 10,477 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं. सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले में एक व्यक्ति नदी में बह जाने के बाद लापता हो गया. प्रभावित क्षेत्रों से 2,913 लोगों को निकाला गया है.

बाशिखोंग में तटबंध टूटने की सूचना

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के बाशिखोंग में तटबंध टूटने की सूचना है. प्रभावित लोगों के लिए कम से कम 57 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल ईस्ट जिले में हैं, जो राज्य में सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिला है. पिछले 5 दिनों में राज्य भर में भूस्खलन की 93 घटनाएं हुई हैं.

इंफाल के कई इलाके जलमग्न

राज्य की राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल ईस्ट जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, क्योंकि उफनती नदी ने तटबंध तोड़ दिए हैं और ये खुरई, हेइंगांग और चेकॉन इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

इसे भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला, Sensex 194 अंक फिसला, निफ्टी 24,654 पर, इन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image