Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsTurkey Earthquake Video: तुर्किये में भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों...

Turkey Earthquake Video: तुर्किये में भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों की खिड़कियों और बालकनी से कूदने लगे लोग, 7 घायल

Turkey Earthquake: तुर्किये के तटीय शहर मारमारिस में सोमवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र भूमध्य सागर में था। दहशत में लोग घरों की बालकनी और खिड़कियों से कूदने लगे, जिससे कम से कम 7 लोग घायल हो गए।

Turkey Earthquake: तुर्किये में भूमध्यसागर से सटे तटीय शहर मारमारिस में सोमवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी. भूकंप के कारण घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर भागने की कोशिश करने लगे जिससे कम से कम 7 लोग घायल हो गए.

भूमध्य सागर में था भूकंप का केंद्र

तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ‘डिजास्टर एंड एमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी’ ने कहा कि भूकंप का केंद्र भूमध्य सागर में था और यह देर रात 2 बजकर 17 मिनट पर आया.

डर की वजह से घरों की बालकनी से कूदने लगे लोग

तुर्किये के ‘एनटीवी टेलीविजन’ ने बताया कि रोड्स के ग्रीक द्वीप सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने ‘एनटीवी टेलीविजन’ को बताया कि घबराहट में लोग अपने घरों की खिड़कियों या बालकनियों से कूदने लगे जिसके कारण 7 लोगों घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है. हालांकि किसी भी तरह की गंभीर क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.

भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है तुर्किये

बता दें कि तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. तुर्किये में 2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और देश के दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व के 11 प्रांतों में सैकड़ों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं. भूकंप के कारण पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 और लोग मारे गए थे.

इसे भी पढ़ें: Manipur Flood: मणिपुर में बाढ़ का कहर, 56,000 से अधिक लोग प्रभावित, 10,477 घर क्षतिग्रस्त, 2,913 लोगों को सुरक्षित बचाया

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image