Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला, Sensex 194 अंक...

Stock Market Today: शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला, Sensex 194 अंक फिसला, निफ्टी 24,654 पर, इन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Stock Market Today: वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 194.65 अंक गिरकर 81,179.10 और निफ्टी 62.35 अंक फिसलकर 24,654.25 पर आ गया।

Share Market News: भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार मोर्चे पर अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 194.65 अंक की गिरावट के साथ 81,179.10 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 62.35 अंक फिसलकर 24,654.25 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image