Sunday, April 26, 2026
HomeLatest Newsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश, हमलावर गिरफ्तार, पीएम मोदी...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश, हमलावर गिरफ्तार, पीएम मोदी ने की घटना की निंदा

डोनाल्ड ट्रंप पर वॉशिंगटन डी.सी. के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर के दौरान हमले की कोशिश हुई, लेकिन US Secret Service ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अधिकारी को गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से जान बच गई। नरेंद्र मोदी ने घटना पर चिंता जताते हुए हिंसा की निंदा की।

US President Trump Attacked: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई है. शनिवार रात को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी. जिसके बाद पूरे होटल में अफरा तफरी मच गई. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है और हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है.

सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को लगी गोली

घटना के बाद ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे. उसे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया. घटना में एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई. उन्होंने बताया, ‘सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था. उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया.

ट्रंप ने हमले से जुड़ा वीडियो किया शेयर

ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म पर घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा घेरे को तोड़ कर भागते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है.सुरक्षा कर्मी भी जवाबी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं ट्रंप ने हमलावर को काबू में किए जाने के बाद की तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर में हमलावर को जमीन पर लेटे हुए दिखाया गया है, उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं.

पीएम मोदी ने जताई चिंता

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की कोशिश पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘यह जानकर राहत मिली कि प्रेसिडेंट ट्रंप, फर्स्ट लेडी और वाइस प्रेसिडेंट सुरक्षित हैं. और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है. मैं उनकी सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular