Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsसीएम भजनलाल शर्मा बोले- अदालत से पहले लोक अदालत जाएं, न्याय व्यवस्था...

सीएम भजनलाल शर्मा बोले- अदालत से पहले लोक अदालत जाएं, न्याय व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाने की अपील

सीएम भजनलाल शर्मा ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों ने करोड़ों लोगों का जीवन बेहतर बनाया है। उन्होंने आमजन से अदालत जाने से पहले मध्यस्थता केंद्र और लोक अदालत का विकल्प अपनाने की अपील की, ताकि विवादों का त्वरित और सहज समाधान हो सके।

Rajasthan Legal Conference 2026 : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारत के सर्वाेच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों ने देश के इतिहास में ऐसे अनेक ऐतिहासिक फैसले दिए हैं, जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। उन्होंने आमजन से कोर्ट में वाद से पहले एक बार मध्यस्थता केंद्र या लोक अदालत जाने की अपील की।

इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के नवाचार यूनिफॉर्म रजिस्ट्रेशन नंबर सिस्टम को लॉन्च तथा सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों द्वारा लिखे गए आर्टिकल की संकलन पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ट जजेज के पदाधिकारीगण, राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular