Saturday, April 25, 2026
HomeLatest Newsइटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का झुमका लुक वायरल, भारतीय संस्कृति का...

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का झुमका लुक वायरल, भारतीय संस्कृति का दिखा असर, सोशल मीडिया पर फैंस ने बरसाया प्यार

जॉर्जिया मेलोनी की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह भारतीय झुमके पहने नजर आईं। उनके इंडो-फ्यूजन लुक ने भारतीय यूजर्स का ध्यान खींचा और खूब तारीफ बटोरी। हालांकि उन्होंने पोस्ट में राजनीतिक संदेश भी दिया, लेकिन लोगों का फोकस उनके स्टाइल और ज्वेलरी पर ज्यादा रहा।

Giorgia Meloni Indian Earrings : नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (PM Giorgia Meloni) एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनका खास फैशन स्टाइल है। हाल ही में शेयर की गई एक सेल्फी में मेलोनी पारंपरिक भारतीय झुमका ईयररिंग्स पहने नजर आईं, जिसने भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। उनका यह इंडो-फ्यूजन लुक तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ग्लोबल मंच पर अपने मजबूत राजनीतिक रुख के लिए जानी जाने वाली मेलोनी का यह सॉफ्ट और स्टाइलिश अवतार फैंस को खासा पसंद आ रहा है, जहां पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी के प्रति उनका झुकाव सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाता है।

मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वो विंटर लुक में दिखाई दीं। उन्होंने चारकोल रंग का शार्प टेलर्ड ब्लेजर पहना था, जिसे बेज निट टॉप के साथ स्टाइल किया गया था। उनका पूरा लुक क्लासी और पॉलिश्ड दिखाई आ रहा था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके एक्सेसरीज ने खींचा। तस्वीर में वह खूबसूरत पारंपरिक झुमके पहने दिखीं, जिनमें नाजुक घुंघरू शैली की बारीक कारीगरी नजर आई। यही डिजाइन भारतीय यूजर्स की नजरों से बच नहीं सकी और कुछ ही देर में यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मेलोनी ने दिया राजनीतिक संदेश 

जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी पोस्ट के साथ एक सख्त राजनीतिक संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रचार, स्वतंत्रता और इटली के राष्ट्रीय हितों पर जोर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान उनके संदेश से ज्यादा उनके स्टाइल पर चला गया। दरअसल, उनकी सेल्फी में पहने गए पारंपरिक भारतीय झुमके चर्चा का केंद्र बन गए। कुछ ही मिनटों में भारतीय यूजर्स ने कमेंट सेक्शन भर दिया और इस अनोखे फैशन मोमेंट पर जमकर प्रतिक्रियाएं देने लगे। जहां एक ओर मेलोनी का राजनीतिक संदेश गंभीर था, वहीं उनका यह इंडो-फ्यूजन लुक सोशल मीडिया पर अलग ही ट्रेंड बन गया, जो फैशन और संस्कृति के अनोखे मेल को दर्शाता है।

दुनिया में बढ़ रही है भारतीय संस्कति की ताकत

कई यूजर्स ने जॉर्जिया मेलोनी के इस लुक को भारत की बढ़ती सांस्कृतिक ताकत और वैश्विक प्रभाव का प्रतीक बताया। लोगों का कहना था कि भारतीय पारंपरिक आभूषण अब दुनिया के बड़े नेताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में मजेदार मीम्स बनाते हुए कहा कि मेलोनी ने ‘बॉलीवुड स्टाइल पावर ड्रेसिंग’ अपना ली है। कई लोगों ने यह भी लिखा कि भारतीय झुमकों की खूबसूरती ऐसी है कि कोई भी उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता।

दरअसल, भारतीय समाज में झुमका सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि परंपरा, उत्सव और पहचान का अहम हिस्सा है। शादी-ब्याह, त्योहारों और खास मौकों पर झुमकों का खास महत्व होता है। यही नहीं, आधुनिक फैशन में भी इनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है, जहां नई पीढ़ी इन्हें पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल करना पसंद करती है। झुमकों की यही खासियत है कि वे समय के साथ ट्रेंड बदलने के बावजूद अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हैं। ऐसे में जब किसी वैश्विक नेता को भारतीय आभूषण पहने देखा जाता है, तो यह भारतीयों के लिए सिर्फ हैरानी ही नहीं, बल्कि गर्व और अपनापन महसूस कराने वाला पल बन जाता है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular