जयपुर। ज्योतिषाचार्य एवं आचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा को मॉरीशस में भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म तथा वेद-वेदांग के प्रचार-प्रसार और हिंदू समाज को सद्शिक्षा प्रदान करने में योगदान के लिए ‘सनातन धर्म सम्राट 2026’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. महेंद्र मिश्रा को यह सम्मान मॉरीशस के Goodlands में आयोजित ‘श्रावण महोत्सव-2026’ के तहत 15 अगस्त की शाम को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. महेंद्र मिश्रा ने इस सम्मान को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का आयोजन VJMS, Goodlands की ओर से किया गया। समारोह में डॉ. महेंद्र मिश्रा को सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। ‘श्रावण महोत्सव-2026’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मॉरीशस में आयोजित इस सम्मान समारोह के माध्यम से भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों की झलक भी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मॉरीशस के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट, गवर्नमेंट ऑफ मॉरीशस के डायरेक्टर रोशन वुडन, संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महानिदेशक मोहनाप्रासाद, सोसाइटी अध्यक्ष अनिल जानकी, रिवर दे रेमपार्ट की जिला प्रमुख एवं संस्था की महासचिव शीला मोहन प्रसाद जगदंबी सहित विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा शेरसिंह पारमा, श्री विश्वनाथ मंदिर के प्रन्यासी संजयोत्तम महाराज, कार्यक्रम मुख्य संयोजक छमीराम जयमंगल, व्यवस्थापक श्रीमती चंद्रलक्ष्मी जयमंगल, विलेज काउंसिल प्रेसिडेंट ललित जे. करुणा तथा कथा एवं रुद्र महायज्ञ के मुख्य यजमान आदीश जयमिश्र समेत अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।



