Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump ने एक ही दिन में 2 बार दोहराया भारत-पाकिस्तान युद्ध...

Donald Trump ने एक ही दिन में 2 बार दोहराया भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा, बोले-‘अमेरिका विश्व में सबसे शक्तिशाली देश’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ही दिन में दो बार दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रुकवाया था। ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ और ट्रुथ सोशल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है और उन्होंने कई युद्ध रुकवाए हैं।

Trump India Pakistan Ceasefire Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ही दिन में 2 बार अपना यह दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को रुकवाया था. उन्होंने गुरुवार को ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में कहा, ‘मैंने एक साल में 8 भयंकर युद्धों को समाप्त कराया जैसे कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध, कोसोवो और सर्बिया के बीच युद्ध, पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध.’

सोशल मीडिया पर दोहराया दावा

बाद में ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट में इस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने ‘भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध’ होने से रुकवाया. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘अमेरिका विश्व का सबसे शक्तिशाली देश है. मैंने अपने पहले कार्यकाल में इसकी सेना को नए सिरे से पूरी तरह मजबूत किया था. मैंने दुनिया भर के कई देशों- पाकिस्तान और भारत, ईरान और इजराइल तथा रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्धों को रोका है.’

90 से अधिक बार अब तक कर चुके दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति ने 90 से अधिक बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को समाप्त कराया. ट्रंप ने पहली बार पिछले साल 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान सैन्य टकराव को पूर्ण रूप से और तत्काल रोकने पर सहमत हुए. भारत हमेशा से किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार करता रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image