Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsACB Rajasthan Action : एसीबी की ट्रैप कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी और...

ACB Rajasthan Action : एसीबी की ट्रैप कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी चित्तौड़गढ़ टीम ने ग्राम पंचायत सिंहपुर के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को 2.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों विकास कार्यों के बिलों का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।

ACB Rajasthan action : जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चित्तौड़गढ़ टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिंहपुर पंचायत समिति कपासन के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक बाबू लाल शर्मा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 70 हजार रुपए नकद और 1 लाख 40 हजार रुपए का चेक,कुल 2 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत बरामद की गई है।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि परिवादी की फर्म द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के अंतर्गत करीब 12.80 लाख रुपए के कार्य कराए गए थे। इन कार्यों के मई और जून 2025 के सात बिलों की ऑनलाइन फीडिंग कर भुगतान जारी करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक 2.10 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है।

जिस पर शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी चित्तौड़गढ़ टीम टीम उप अधीक्षक पुलिस हरिश्चंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को परिवादी से रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular