Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsट्रंप ने ईरान पर हमले की योजना टाली, साथ ही दे डाली...

ट्रंप ने ईरान पर हमले की योजना टाली, साथ ही दे डाली चेतावनी, कहा-‘समझौता नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर हमला करेंगे’

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला फिलहाल टालने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE के नेताओं के अनुरोध और ईरान के साथ जारी गंभीर वार्ताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल टालने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया के प्रमुख सहयोगी देशों के अनुरोध और ईरान के साथ जारी गंभीर वार्ताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. ट्रंप सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी.

खाड़ी देशों के अनुरोध पर ईरान पर हमला टाला

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लंबा पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कतर के अमीर, तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनसे ईरान पर तय सैन्य हमले को रोकने का आग्रह किया था.

ट्रंप ने कहा कि इन नेताओं का मानना है कि वर्तमान में गंभीर बातचीत चल रही है और एक ऐसा समझौता संभव है जो अमेरिका, मध्य पूर्व और अन्य देशों के लिए स्वीकार्य होगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस संभावित समझौते की सबसे अहम शर्त यह होगी कि ईरान के पास किसी भी प्रकार का परमाणु हथियार नहीं होगा.

अपने बयान में ट्रंप ने कहा, ‘इन महान नेताओं और सहयोगियों के प्रति सम्मान रखते हुए मैंने युद्ध सचिव पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि कल ईरान पर प्रस्तावित हमला नहीं किया जाएगा.’

हमला टालने के साथ ही दी ये चेतावनी

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने साथ ही यह भी साफ कर दिया कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हो पाया, तो अमेरिका किसी भी समय बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगा. उन्होंने कहा कि सेना को पूरी ताकत के साथ हमले के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

बढ़ते तनाव के बीच बयान काफी अहम

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशियाई देशों की मध्यस्थता फिलहाल बड़े सैन्य संघर्ष को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. US और Iran के बीच जारी तनातनी का असर वैश्विक तेल बाजार, सुरक्षा और कूटनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: एक हफ्ते में दूसरी बार आम जनता को महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, जानें नया रेट


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular