Monday, June 8, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, बुलडोजर एक्शन के बीच आधे शहर...

जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, बुलडोजर एक्शन के बीच आधे शहर का इंटरनेट बंद, सुरक्षा में उतरी भारी पुलिस फोर्स

जयपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। धार्मिक स्थलों समेत कई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई रास्ते सील किए गए हैं। अफवाहों को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

Jaipur JDA Action : जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया। संवेदनशील कार्रवाई को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जयपुर सहित कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के मुताबिक, 8 जून 2026 को शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कुछ धार्मिक स्थलों सहित अन्य अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। प्रशासन ने पहले ही संबंधित क्षेत्रों को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

सुबह एंटी-एन्फोर्समेंट टीम जिन क्षेत्रों में पहुंची, वहां पांच धार्मिक स्थल चिन्हित किए गए हैं। इनमें एक मंदिर, दो मस्जिदें, एक मजार और एक अन्य धार्मिक स्थल शामिल है। कार्रवाई के दौरान आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है तथा आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। प्रशासन ने अस्थायी शिविर और टेंट भी लगाए हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई एक से अधिक दिनों तक चल सकती है। अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण पूरी तरह हटने तक अभियान जारी रहेगा।

संवेदनशील माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अफवाहों और भ्रामक संदेशों के प्रसार को रोकने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक जानकारी माहौल को प्रभावित कर सकती है। इसी कारण शहर के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image