Monday, June 8, 2026
HomeLatest Newsईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत का अलर्ट, नागरिकों से कहा- ईरान न...

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत का अलर्ट, नागरिकों से कहा- ईरान न जाएं, वहां हैं तो तुरंत देश छोड़ें

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर ईरान की यात्रा से बचने और वहां मौजूद भारतीयों को जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह चेतावनी जारी की। संघर्ष शुरू होने के समय ईरान में करीब 9,000 भारतीय थे, जिनमें से लगभग 1,800 अब तक स्वदेश लौट चुके हैं।

India Travel Advisory Iran : दुबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एक बार फिर एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों से उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए जल्द से जल्द देश छोड़ने की अपील की है। साथ ही भारतीय नागरिकों को फिलहाल ईरान की यात्रा से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी आपात संदेश में कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दूतावास ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में ईरान की यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है।

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब इजराइल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। सोमवार को इजराइल ने तेहरान की ओर से हुए मिसाइल हमलों के जवाब में मध्य और पश्चिमी ईरान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। इससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं। इससे पहले सात अप्रैल को भी भारत सरकार ने एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को 48 घंटे तक सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी थी। हालांकि अब हालात को देखते हुए नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी गई है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी क्षेत्रीय संकट को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा था कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी समाप्त नहीं की, तो इसके गंभीर वैश्विक परिणाम हो सकते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष शुरू होने के समय ईरान में करीब 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद थे, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल थे। अब तक लगभग 1,800 भारतीय सुरक्षित रूप से स्वदेश लौट चुके हैं, जबकि शेष नागरिकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image