Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsTrump Travel Ban: अमेरिका में इन 12 देशों के नागारिकों की एंट्री...

Trump Travel Ban: अमेरिका में इन 12 देशों के नागारिकों की एंट्री बैन, डोनाल्ड ट्रंप ने इस वजह से किया प्रतिबंध का ऐलान, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Trump Travel Ban: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सोमवार रात से लागू होगा। क्या वजह है इस फैसले की, इस सूची में कौन-कौन शामिल, जानें पूरी डिटेल

Trump Travel Ban: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल की यात्रा प्रतिबंध नीति को फिर से लागू करते हुए बुधवार रात एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. ट्रंप ने अपने घोषणापत्र में कहा, ‘मुझे अमेरिका और उसके लोगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए कार्य करना होगा.’

ट्रंप ने इन 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया

इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं. इन देशों पर यात्रा प्रतिबंध सोमवार रात 12 बजकर एक मिनट से लागू होंगे. इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला से आने वाले लोगों पर भी कड़े प्रतिबंध होंगे.

किस आधार पर बनाई गई सूची

गौरतलब है कि ट्रंप ने 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश दिया था जिसके तहत विदेश और गृह सुरक्षा विभागों और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को अमेरिका के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैये के संबंध में एक रिपोर्ट संकलित करने तथा यह पता लगाने को कहा गया था कि क्या कुछ देशों से आने वाले लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं. इस आदेश के बाद यह सूची जारी की गई है.

पहले कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम देशों पर लगाया था ट्रेवल बैन

राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने जनवरी 2017 में एक कार्यकारी आदेश जारी कर 7 मुस्लिम बहुल देशों – इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular