Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला, सेंसेक्स, निफ्टी में...

Stock Market Today: शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला, सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें मार्केट का ताजा अपडेट

Share market: शेयर बाजार गुरुवार को ग्रीन जोन में खुला। सेंसेक्स 197.83 अंकों की बढ़त के साथ 81,196.08 पर और निफ्टी 71 अंक चढ़कर 24,691.20 पर पहुंचा। एशियाई बाजारों की मजबूती से घरेलू निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

Share Market Update: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा, एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख ने भी घरेलू बाजारों में सकारात्मकता को बढ़ावा दिया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 197.83 अंक चढ़कर 81,196.08 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 71 अंक की बढ़त के साथ 24,691.20 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्म, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट आई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। वहीं जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,076.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें: Trump Travel Ban: अमेरिका में इन 12 देशों के नागारिकों की एंट्री बैन, डोनाल्ड ट्रंप ने इस वजह से किया प्रतिबंध का ऐलान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image