Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 11...

RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, 50 हजार लोग जुटे टीम को देखने

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की विक्ट्री परेड से पहले मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए।

RCB Victory Parade Stampede: IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की धमाकेदार जीत का जश्न बुधवार को उस समय एक दुखद हादसे में बदल गया. जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा में टीम का सम्मान हो रहा था। टीम के इंतजार में 50 हजार से ज्यादा फैन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा थे। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज भी हुआ।

कैसे मची भगदड़ ?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. इसमें दर्जनों घायल हो गए. जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

हादसे पर क्या बोले डीके शिवकुमार

हादसे पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, उन्होंने कहा-मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं. बड़ी संख्या में फैन्स स्टेडियम में मौजूद थे और हमने सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक स्टाफ की तैनाती की थी. स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: RCB Victory Parade: आरसीबी टीम का बेंगलुरू एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विराट कोहली को भेंट किया कन्नड़ झंडा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image