Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentDon 3: खत्‍म हुआ डॉन 3 की लीड एक्‍ट्रेस पर सस्‍पेंस, रणवीर...

Don 3: खत्‍म हुआ डॉन 3 की लीड एक्‍ट्रेस पर सस्‍पेंस, रणवीर संग एक्‍शन करती नजर आएंगीं कियारा आडवाणी

Kiara Advani In Don 3: डॉन 3 के मेकर्स ने एक बड़ी अनाउंसमेंट करके फैंस को सरप्राइज दे दिया है. फैंस को इस बार डॉन में नई जोड़ी देखने को मिलने वाली है. रणवीर सिंह की एंट्री की अनाउंसमेंट करने के बाद फैंस को इंतजार था कि उनके अपोजिट कौन नजर आने वाला है. अब इस बात की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है. रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. मेकर्स ने कियारा की एंट्री की जानकारी दे दी है.

एक्सेल मूवी ने कियारा की एंट्री का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें लिखा है- ‘कियारा आडवाणी का डॉन यूनिवर्स में स्वागत है.’ इस वीडियो को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. वह पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

एक्सेल मूवी ने कियारा की एंट्री का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें लिखा है- ‘कियारा आडवाणी का डॉन यूनिवर्स में स्वागत है.’ इस वीडियो को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. वह पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

रोमा का किरदार निभाएंगी कियारा

मतलब इस बार डॉन 3 की कास्टिंग एकदम नए सिरे से की गई है. फिल्‍म में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है. वहीं प्रियंका चोपड़ा की जगह पर अब कियारा आडवाणी नजर आएंगीं. कियारा फिल्‍म में रोमा का किरदार निभाएंगीं. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था. वो पहली बार रणवीर सिंह के अपोजिट काम करती हुई नजर आएंगीं.

कियारा अब रणवीर संग करेंगी एक्शन

कियारा आडवाणी, जो अपनी अदाएं और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं.अब वह डॉन की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं.इस उत्साह को और भी बढ़ाते हुए फैंस कियारा और रणवीर के बीच की केमिस्ट्री और ऑन स्क्रीन प्रेजेंस को साथ में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.बता दें कि दोनों स्टार्स अपने क्राफ्ट में बेहतरीन हैं और ऑन स्क्रीन अपनी चमक बिखेरने के लिए मशहूर हैं.ऐसे में अब जब दोनों पहली बार साथ आए हैं, तो ये कहा जा सकता है कि यह फ्रेश जोड़ी अपनी अमिट छाप दर्शकों पर छोड़ सकती है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular