Monday, June 8, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentजाह्नवी कपूर के बचाव में उतरीं डिंपल हयाती, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी,...

जाह्नवी कपूर के बचाव में उतरीं डिंपल हयाती, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी, बोलीं- हर अभिनेत्री को मजबूत किरदार नहीं मिलते

फिल्म पेद्दी को लेकर उठे विवाद के बीच अभिनेत्री डिंपल हयाती ने जाह्नवी कपूर का समर्थन करते हुए कहा कि किसी किरदार की कमजोर प्रस्तुति के लिए अभिनेता नहीं, बल्कि लेखक और फिल्म निर्माता जिम्मेदार होते हैं। ट्रोलिंग का सामना करने के बाद भी हयाती अपनी बात पर कायम रहीं और कहा कि हर अभिनेत्री को अपनी प्रतिभा दिखाने वाले मजबूत किरदार नहीं मिलते। वहीं, निर्देशक बुची सना ने आलोचनाओं के बाद फिल्म में जरूरी बदलाव करने का आश्वासन दिया है।

Dimple Hayathi On Janhvi Kapoor : नई दिल्ली। फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेत्री डिंपल हयाती खुलकर जाह्नवी कपूर के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जाह्नवी की आलोचना करने वाले ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि किसी कलाकार का मूल्यांकन केवल उसके किरदार के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।

डिंपल का मानना है कि कई बार अभिनेत्रियों को ऐसे किरदार नहीं मिल पाते, जो उनकी वास्तविक प्रतिभा और अभिनय क्षमता को पूरी तरह सामने ला सकें। उन्होंने कहा कि किसी भूमिका की सीमाओं के लिए कलाकारों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है, क्योंकि यह जिम्मेदारी लेखन और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की होती है। हयाती ने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कपूर के समर्थन में एक संदेश साझा किया। दरअसल दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि उसके कैमरा वर्क, संवादों और राम चरण तथा कपूर के बीच दिखाए गए रोमांटिक दृश्यों के माध्यम से महिलाओं को वस्तु की तरह प्रस्तुत (ऑब्जेक्टिफाई) किया गया है।

हयाती ने कहा कि अगर किरदारों को ठीक से नहीं लिखा गया है, तो इसकी ज़िम्मेदारी अभिनेता की नहीं बल्कि लेखन और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की होती है। कपूर का समर्थन करने के लिए हयाती को बाद में ट्रोल किया गया। सोमवार को एक पोस्ट में हयाती ने ट्रोलर्स पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनके विचार उनके अनुभव से बने हैं और उनका दूसरों के विचारों से मेल खाना जरूरी नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘दोस्तो, शांत हो जाइए, तनावमुक्त हो जाइए, कृपया अपने जीवन पर ध्यान केंद्रित कीजिए… मेरा अपना जीवन है, मेरी राय या मेरे अनुभव आपसे मेल खाने जरूरी नहीं हैं और न ही मैं आकर आपमें से हर एक के सवालों का जवाब दूंगी।

‘अभिनेत्री ने कहा कि कुछ अभिनेत्रियों को अपने लिए लिखे गए या उन्हें दिए गए किरदारों की सीमाओं में ही सालों तक काम करना पड़ता है। उन्होंने लिखा, ‘लेकिन एक बात याद रखनी चाहिए कि हर अभिनेत्री इतनी भाग्यशाली नहीं होती कि उसे ऐसे किरदार मिलें जो उसकी प्रतिभा को पूरी तरह से प्रदर्शित कर सकें। फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर निर्देशक बुची सना ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर जवाब दिया और कहा कि फिल्म में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। फिल्म चार जून को रिलीज हुई और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image