Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsकॉमनवेल्थ गेम्स में शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, पैरा शॉर्ट पुट में...

कॉमनवेल्थ गेम्स में शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, पैरा शॉर्ट पुट में जीता गोल्ड मेडल, शिल्पा शायला को मिला ब्रॉन्ज

CWG 2026 Sharmila Dhankhad: भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह पैरा एथलेटिक्स में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं और 20 साल का इंतजार भी समाप्त किया।

CWG 2026 Sharmila Dhankhad: भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचते हुए महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं.

40 वर्षीय शर्मिला ने 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीता. उनकी इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत का 20 साल का स्वर्ण पदक का इंतजार भी समाप्त हो गया.

शिल्पा शायला को मिला कांस्य

भारत के लिए इस स्पर्धा में एक और खुशी की खबर तब आई, जब शिल्पा शायला को आधिकारिक समीक्षा के बाद कांस्य पदक प्रदान किया गया. शिल्पा ने 7.26 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था.

शुरुआती परिणामों में नाइजीरिया की यूचेरिया इयियाजी तीसरे स्थान पर थीं. हालांकि भारतीय दल की आपत्ति और अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा के बाद उनके एकमात्र वैध प्रयास को फाउल घोषित कर दिया गया. इसके बाद चौथे स्थान पर रहीं शिल्पा को कांस्य पदक दे दिया गया. हालांकि, नाइजीरिया की ओर से इस फैसले के खिलाफ आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराए जाने की संभावना जताई जा रही है.

भारत ने जीते दो पदक

पदक तालिका में बदलाव की घोषणा के बाद भावुक शिल्पा ने शर्मिला के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया. इस स्पर्धा में भारत ने एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल दो पदक अपने नाम किए.

क्या है F57 वर्ग?

F57 वर्ग उन पैरा एथलीटों के लिए होता है जिनके निचले अंगों में अक्षमता, अंगों की कमी या मांसपेशियों की ताकत में कमी होती है. इस वर्ग के खिलाड़ी निर्धारित नियमों के तहत बैठकर या विशेष तकनीक के साथ शॉट पुट स्पर्धा में हिस्सा लेते हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच खत्म होगी जंग ! ट्रंप बोले-‘दोस्ताना माहौल में चल रही बातचीत’, साथ ही दे डाली ये चेतावनी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image