Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsईरान-अमेरिका के बीच खत्म होगी जंग ! ट्रंप बोले-'दोस्ताना माहौल में चल...

ईरान-अमेरिका के बीच खत्म होगी जंग ! ट्रंप बोले-‘दोस्ताना माहौल में चल रही बातचीत’, साथ ही दे डाली ये चेतावनी

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक माहौल में बातचीत जारी है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वार्ता विफल रही तो अमेरिका ईरान पर हवाई हमले दोबारा शुरू करेगा।

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल दोस्ताना माहौल में बातचीत जारी है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार किसी समाधान तक पहुंचा जा सकेगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वार्ता विफल रहती है तो अमेरिका ईरान पर हवाई हमले दोबारा शुरू करेगा.

अच्छे नतीजे की संभावना:ट्रंप

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘अभी बातचीत चल रही है. मुझे लगता है कि अच्छे नतीजे की संभावना है.’ उन्होंने कहा कि यदि कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं होते हैं, तो अमेरिका वही करेगा, जो पहले कर रहा था,’ जिसका संकेत संभावित सैन्य कार्रवाई की ओर माना जा रहा है.

3 दिनों से नहीं हुआ कोई नया हमला

करीब 2 सप्ताह तक लगातार सैन्य हमलों के बाद पिछले तीन दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच कोई नया हमला नहीं हुआ है.’ ट्रंप के अनुसार, कई मध्यस्थ देशों के अनुरोध पर अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोक रखा है, ताकि बातचीत को सफल होने का अवसर मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान ईरान की ओर से भी कोई नया जवाबी हमला नहीं किया गया है, जिससे तनाव में अस्थायी कमी देखने को मिली है.

बातचीत पर टिकी वैश्विक नजर

अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है. यदि बातचीत सफल होती है तो पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है. वहीं, वार्ता विफल होने की स्थिति में दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव फिर तेज होने की आशंका बनी हुई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image