Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रविंद्र जडेजा की...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रविंद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को पहली बार मौका

Team India Squad for Sri Lanka Test Series: BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है, जबकि युवा ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे।

Team India Squad, Sri Lanka Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है, जबकि युवा ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को टीम में जगह मिली है.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी.

वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इस महीने इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी चोट के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. चयनकर्ताओं ने उनकी जगह टीम संयोजन में बदलाव किया है.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होगी सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी.

पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त, गॉल
दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त, कोलंबो (एसएससी)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), बी. साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस मंजूरी मिलने पर प्रभावी होगा.’

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, पैरा शॉर्ट पुट में जीता गोल्ड मेडल, शिल्पा शायला को मिला ब्रॉन्ज


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image