Monday, May 18, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentCocktail 2 : शाहिद कपूर के टच से असहज हुईं रश्मिका? वायरल...

Cocktail 2 : शाहिद कपूर के टच से असहज हुईं रश्मिका? वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में मची बहस

Cocktail 2 : मुंबई। कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और स्टारकास्ट भी इसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रही। हाल ही में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में तीनों सितारे एक साथ नजर आए, जहां उनकी केमिस्ट्री और मस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा रश्मिका मंदाना के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी को-स्टार कृति सेनन की जमकर तारीफ की। इवेंट के दौरान रश्मिका ने कृति की पर्सनैलिटी, प्रोफेशनलिज्म और स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा। रश्मिका की बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे और सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग की चर्चा तेज हो गई।

ये क्या बोल गई रश्मिका मंदाना

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने मीडिया से खुलकर बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां रश्मिका मंदाना के बयान ने बटोरीं। इवेंट में रश्मिका ने फिल्म में कृति सेनन के ग्लैमरस और बोल्ड लुक्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “कॉकटेल 2 में कुछ तो बिल्कुल अलग है। कृति, तुम बहुत हॉट लग रही हो… जैसा कि पूरी दुनिया जानती है। सच कहूं तो तुम काफी ज्यादा हॉट हो। तुम कमाल लगी हो।”

हालांकि कृति की तारीफ करते-करते रश्मिका की जुबान हल्की फिसल गई और उनसे अनजाने में ऐसा शब्द निकल गया, जिसे कैमरे के सामने बोलने से वह खुद भी थोड़ा असहज हो गईं। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत हंसते हुए सबके सामने माफी मांग ली। रश्मिका के इस क्यूट और मजाकिया अंदाज़ पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। वहीं कृति सेनन और शाहिद कपूर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस तीनों स्टार्स की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।

अनकंफर्टेबल हुईं रश्मिका मदांना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटो क्लिक करवाने के दौरान शाहिद कपूर अचानक रश्मिका मदांना की कमर पर हाथ रखते नजर आते हैं। इसी दौरान रश्मिका थोड़ी चौंक जाती हैं और उनके चेहरे पर असहजता साफ दिखाई देती है। वीडियो में वह तुरंत शाहिद का हाथ हटाती नजर आती हैं, जिसे देखकर शाहिद भी कुछ पल के लिए हैरान दिखाई देते हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कुछ यूज़र्स इसे सिर्फ एक सामान्य रिएक्शन बता रहे हैं, जबकि कई लोग रश्मिका के एक्सप्रेशन को लेकर अलग-अलग अंदाज़े लगा रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी स्टार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ की स्टारकास्ट अपने प्रमोशनल इवेंट्स और वायरल वीडियोज़ की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

जानिए कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शाहिद कपूर, रश्मिका मदांना और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक होमी अदजानिया ने किया है, जो अपनी अलग स्टाइल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म के ट्रेलर, गानों और स्टारकास्ट की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है। खासतौर पर शाहिद, रश्मिका और कृति की फ्रेश ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लगातार वायरल हो रहे प्रमोशनल वीडियोज़ और इवेंट्स ने भी फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि रिलीज के बाद ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है और दर्शकों से इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular