Sunday, October 18, 2026
HomeLatest Newsविधायक जसवंत यादव की कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे CM भजनलाल शर्मा

विधायक जसवंत यादव की कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे CM भजनलाल शर्मा

बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उनका जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जयपुर। बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उनका जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वे लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। करीब एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने डॉ. जसवंत यादव की कुशलक्षेम जानी और उनके उपचार को लेकर चिकित्सकों से चर्चा की। उन्होंने डॉक्टरों से विधायक के स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. जसवंत यादव के परिजनों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना की।

डॉ. जसवंत यादव अलवर जिले के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में शामिल हैं। वे एक बार सांसद और चार बार विधायक रह चुके हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बनी हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image