Monday, October 19, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentटाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, कोटा रेलवे...

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, कोटा रेलवे स्टेशन से 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा पुलिस ने की कार्रवाई, तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले

कोटा/मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटा पुलिस ने जयपुर-पुणे ट्रेन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और सोमवार सुबह 10 बजे के बाद तीनों को पकड़ लिया।

कोटा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी है। अब मुंबई पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी 5 राउंड फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ अपनी कार से जुहू के पुष्पा पार्क से निकल रहे थे। उस समय टाइगर कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे, जबकि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान तीन लोगों ने उनकी कार पर कथित तौर पर पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि टाइगर अपने घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

गोली नहीं लगी, बारूद और कांच से आई चोट
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी। हालांकि, उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों के कारण चोट आई थी।

लॉरेंस गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग की ओर से लिए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। वहीं, कोटा पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़ने के बाद मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने तीन आरोपियों को पकड़े जाने की पुष्टि की है। अब मामले में आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच मुंबई पुलिस करेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image