Wednesday, July 29, 2026
HomeLatest Newsमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए जल वितरण, प्रसादी वितरण और पुष्प वर्षा की।

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की.

मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पूंछरी में प्याऊ पर जल सेवा की तथा भक्तों को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाएं और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते हैं.

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा जगत को सीएम भजनलाल देंगे बड़ी सौगात, 947 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का होगा लोकार्पण, शिलान्यास


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image