Thursday, July 16, 2026
HomeLatest Newsयमुना जल परियोजना पर मिशन मोड में काम करें अधिकारी, शेखावाटी के...

यमुना जल परियोजना पर मिशन मोड में काम करें अधिकारी, शेखावाटी के लिए बनेगी वरदान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजना को मिशन मोड में समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर नियमित निगरानी और बाधाओं के त्वरित समाधान के लिए कहा।

Rajasthan News: जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जल संसाधन विभाग की बैठक ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाए, ताकि शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

‘यमुना जल समझौता शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व की परियोजना है. समझौते के बाद जिस गति से कार्य आगे बढ़ रहा है, उसे बनाए रखते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए.

अधिकारियों को फील्ड में जाकर निगरानी के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर परियोजना की प्रगति की निगरानी करें और कार्यों में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान करें. मुख्यमंत्री ने एमओए के अनुरूप परियोजना के सभी पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जरूरत के अनुसार मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा. बैठक के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया.

‘परियोजना शेखावाटी क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल से यमुना जल समझौता संभव हो सका है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना शेखावाटी क्षेत्र में जल संकट के स्थायी समाधान के साथ पेयजल, सिंचाई और क्षेत्रीय विकास की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी. मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण समझौते को साकार रूप देने में सहयोग के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार व्यक्त किया.

कौन- कौन मीटिंग में रहा मौजूद

बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image