Tuesday, July 21, 2026
HomeIndiaCJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर-मंतर पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

CJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर-मंतर पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

CJP Protest In Delhi: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

CJP Protest In Delhi: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग किया. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है. हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है.

सुरक्षा के मद्देनजर 5 मेट्रो स्टेशन बंद

विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. DMRC ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी सूचना में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

बिना अनुमति निकाला गया मार्च

कॉजपा ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद तक विरोध मार्च का आह्वान किया था. प्रशासन का कहना है कि इस मार्च के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी. इसी कारण संसद मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव

प्रदर्शन के दौरान जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी हुई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया. घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के नए वेडिंग डेस्टिनेशन होंगे तैयार, बढ़ेगा कारोबार, मिलेगा रोजगार, डिप्टी CM दिया कुमारी ने बताया वेडिंग टूरिज्म का नया प्लान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image