Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार गुरुवार दोपहर पहली बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में नई सरकार के नेतृत्व को लेकर खुलकर समर्थन जताया.
सम्राट चौधरी को बड़ा भाई बताते हुए दी बधाई
निशांत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना बड़ा भाई बताते हुए बधाई दी, साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार को नई दिशा देंगे और वह उनके नेतृत्व में काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता व उनका पूरा सहयोग नई सरकार के साथ रहेगा. ‘
‘पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में निभाएंगे सक्रिय भूमिका’
निशांत ने स्पष्ट किया कि अब वह जनता के बीच जाएंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. निशांत कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है, जब नई सरकार के गठन के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं.
सूत्रों के मुताबिक, सरकार गठन से पहले उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी और 14 अप्रैल की दोपहर तक उन्हें इस पद के लिए मनाने की कोशिशें जारी रहीं लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया.
ये भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: ‘पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर लगाया अंकुश’, बोले सीएम भजनलाल



