Thursday, April 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentक्या 'धुरंधर 2' को टक्कर दे पाएंगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'...

क्या ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे पाएंगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ? रिलीज से एक दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर मचा बवाल

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो 1700 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। स्क्रीन शेयरिंग विवाद के चलते ‘भूत बंगला’ को पर्याप्त शो नहीं मिल पा रहे, जिससे बुकिंग भी प्रभावित हुई है। ऐसे में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Akshay Kumar : मुंबई। बॉलीवुड के कॉमेडी किंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। क्योंकि हाल ही में इस मूवी के ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें भरपूर कॉमेडी, हॉरर ड्रामा, लव स्ट्रोरी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। जिसे देखकर फैंस को अक्षय कुमार की पुरानी फिल्में, जैसे- हेरा-फेरी, खट्टा-मिट्ठा, भूल भुलैया की याद आ गई। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, और 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू भी रखे गए हैं।

हालांकि, इस बार अक्षय की राह आसान नहीं दिख रही। पहले फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल तय थी, लेकिन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अब ‘भूत बंगला’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती ‘धुरंधर 2’ बनकर उभरी है। बताया जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ की डिस्ट्रीब्यूशन टीम सिनेमाघरों में फुल शोकेसिंग चाहती है, ताकि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन मिल सकें। लेकिन ‘धुरंधर 2’ की मौजूदगी के चलते स्क्रीन शेयरिंग को लेकर टकराव की स्थिति बन गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का क्रेज, क्या अक्षय ले पाएंगे टक्कर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 28 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है और यह दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। भारत के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने जबरदस्त पकड़ बनाई है। हालांकि, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बावजूद फिल्म को शुरुआत में मनचाहे शो नहीं मिल पाए, जिसके चलते इसकी रिलीज को एक हफ्ते के लिए टालना पड़ा। अब जबकि रिलीज में 24 घंटे से भी कम समय बचा है, कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अभी तक बुकिंग शुरू नहीं हुई है। ऐसे में फिल्म की स्क्रीनिंग और शो अलॉटमेंट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

‘भूत बंगला’ बनाम ‘धुरंधर 2’ शो पर टकराव

‘भूत बंगला’ की रिलीज से ठीक पहले शोकेसिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसने फिल्म की राह मुश्किल बना दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio Studios ने मांग की है कि Dhurandhar 2 को सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 50% शो दिए जाएं, क्योंकि फिल्म अब भी मजबूत कमाई कर रही है। मंगलवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस दावे को और मजबूती देता है। वहीं दूसरी ओर, ‘भूत बंगला’ की डिस्ट्रीब्यूशन टीम भी फुल शोकेसिंग की मांग पर अड़ी हुई है। उनका तर्क है कि चार हफ्तों से ‘धुरंधर 2’ को भरपूर मौके मिले हैं, अब उनकी फिल्म को भी पर्याप्त स्क्रीन मिलनी चाहिए।

पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए ‘भूत बंगला’ की टीम को फिल्म की कमाई पर पूरा भरोसा है। हालांकि, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिलहाल केवल एक नाइट शो की अनुमति दी गई है। इसी खींचतान के चलते 17 अप्रैल की बुकिंग अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिससे बॉक्स ऑफिस मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular