Friday, April 24, 2026
HomeLatest News'अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म', विधानसभा को...

‘अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म’, विधानसभा को फिर बम की धमकी मिलने पर बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत

Ashok Gehlot On Rajasthan Vidhan Sabha Bomb Threat: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा को फिर बम धमकी मिलने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का मजाक बन रहा है और अपराधियों के मन से डर खत्म हो चुका है।

Ashok Gehlot On Rajasthan Vidhan Sabha Bomb Threat: राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था का मजाक बन रहा है. गहलोत ने आरोप लगाया कि ‘अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है. पुलिस के अनुसार राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली थी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

‘लोकतंत्र के मंदिर को बार-बार निशाना बनाना बेहद गंभीर मामला’

गहलोत ने बयान में कहा, ‘राजस्थान की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का जिस तरह से मजाक बन रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलना कोई सामान्य बात नहीं है. अभी कुछ ही दिन पहले भी ऐसी धमकी मिली थी. उन्होंने कहा, विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिर को बार-बार निशाना बनाया जाना यह बताता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और उनके मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है.’

‘स्वयं मुख्यमंत्री को कई बार धमकी मिल चुकी’

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘स्वयं मुख्यमंत्री को कई बार धमकी मिल चुकी है. मुख्यमंत्री केवल एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी के हैं, इसलिए उन्हें इस तरह धमकी मिलना सभी के लिए चिंता का विषय है.’ उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय, जिलाधिकारी कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों को मिल रही धमकियां जनता के मन में असुरक्षा का भाव पैदा कर रही हैं.

‘करीब 6 महीने से इस तरह का सिलसिला जारी है’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘जब विधानसभा, उच्च न्यायालय और जिलाधिकारी कार्यालय जैसे अति संवेदनशील स्थानों एवं मुख्यमंत्री जैसी प्रमुख हस्ती को अपराधी सरेआम चुनौती दे रहे हों तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है.’

उन्होंने कहा, ‘करीब 6 महीने से इस तरह का सिलसिला जारी है, लेकिन अभी तक मुख्य अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर हैं. यह स्थिति दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियां और सरकार इस नेटवर्क को तोड़ने में सफल नहीं हो पा रही हैं.’

मुख्यमंत्री को खुद लेना चाहिए संज्ञान

पूर्व सीएम गहलोत ने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री को स्वयं इस पर संज्ञान लेना चाहिए और पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत देनी चाहिए कि इन धमकियों के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा फिर से बहाल हो सके.’

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने छोड़ा AAP का साथ, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल, बोले-‘PM मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे’


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular