Thursday, June 4, 2026
HomeLatest Newsहनुमानगढ़ में ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर पटवारी, 15 हजार रुपये की...

हनुमानगढ़ में ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर पटवारी, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

Hanumangarh Acb Trap: राजस्थान के हनुमानगढ़ में ACB ने पटवार मंडल चाहूवाली के राजस्व पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन के इंतकाल (नामांतरण) के लिए आरोपी ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Hanumangarh ACB Trap: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी पर जमीन के इंतकाल (नामांतरण) की प्रक्रिया पूरी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.

एसीबी टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक, पटवार मंडल चाहूवाली में तैनात राजस्व पटवारी श्रीराम को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी गई शिकायत में बताया था कि उसके पिता के नाम जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए पटवारी ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया. शिकायत सही पाए जाने पर ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की. गुरुवार को शिकायतकर्ता जब रिश्वत की राशि देने पहुंचा तो एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. एसीबी द्वारा जारी बयान के अनुसार, आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रदेश में ACB लगातार कर रही कार्रवाई

राजस्थान में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है. सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए ब्यूरो विशेष अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में हनुमानगढ़ की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: PM मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच द्विपक्षीय वार्ता, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image