Friday, May 15, 2026
HomeIndiaराघव चड्ढा ने छोड़ा AAP का साथ, दो तिहाई सांसदों के साथ...

राघव चड्ढा ने छोड़ा AAP का साथ, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल, बोले-‘PM मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे’

Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने 6 अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया, उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के 2/3 से अधिक सांसद उनके साथ हैं और वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

Raghav Chadha: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसद ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि “हमने तय किया है कि हम राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हैं और BJP में शामिल होने जा रहे हैं.”

‘2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ’

राघव चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ‘राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं.”

‘मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं’

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि “जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है. मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं. हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था.”

‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे’

राघव चड्ढा ने कहा, “हम भाजपा में विलय कर रहे हैं. पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.”

‘राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया’

राघव चड्ढा समेत 2/3 सांसदों के आप छोड़ने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है. पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है. पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है. ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है. आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं. इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी. राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए. इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है.’

‘पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा’

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी. आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है. प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है.’

ये भी पढ़ें: दमदम में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, बोले-‘बंगाल में परिवर्तन तय, TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular