PM Modi Rally In Dum Dum: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंक दी है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता बंगाल में डेरा डाले हुए हैं और लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने शुक्रवार को दमदम में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है. कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है. जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है. अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है.’
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सबसे पहले बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बहुत बधाई देता हूं। लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है।… pic.twitter.com/5b14Q4geVk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
‘TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है. कल रात भर वह अपने गुंडों को ताकत दे रही थी. मैं बंगाल की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है. ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है. 4 मई को नतीजें आने के बाद TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी, कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा. कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महांजगलराज के अंत का उद्घोष है.”
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर वह अपने गुंडो को ताकत दे रही थी। मैं बंगाल की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता से कहूंगा कि मत भूलिए यह… pic.twitter.com/irAsZMvtKy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
‘BJP ने संदेशखाली की पीड़ित बहनों को भी नेतृत्व का अवसर दिया’
प्रधानमंत्री मोदी ने TMC को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि ‘TMC एक महिला विरोधी पार्टी है और भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर चलती है. जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, जिसकी बेटी को TMC के महाजंगलराज ने छीन लिया, भाजपा ने उस मां को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ित बहनों को भी नेतृत्व का अवसर दिया, लेकिन TMC इन्हीं बहनों को गाली देने में जुटी है.”
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "TMC एक महिला विरोधी पार्टी है और भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर चलती है। जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, जिसकी बेटी को TMC के महाजंगलराज ने छीन… pic.twitter.com/3dXtXrt7cW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
‘भाजपा बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी’
उन्होंने कहा कि “जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं तो बंगाल की निर्मम सरकार कहती है कि बलात्कार से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर मत निकलें. ये नहीं चाहते कि बेटियां खुले में घूमें, खुले आसमान के सपने देंखें. मैं आज बंगाल की हर बेटी को यह भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी. बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी, 4 मई को सरकार बनने के बाद उनपर हुए हर अन्याय, अत्याचार की फाइल खुलेगी और यह मोदी की गारंटी है.”
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं तो बंगाल की निर्मम सरकार कहती है कि बलात्कार से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर मत निकलें। ये नहीं चाहते कि बेटियां खुले… pic.twitter.com/1To1vmO8f2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
‘बंगाल में BJP सरकार बनेगी तो उसके लिए मध्यम वर्ग का हित सर्वोपरि होगा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो उसके लिए मध्यम वर्ग का हित सर्वोपरि होगा. मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने इसके लिए बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं. 2014 से पहले जब TMC के समर्थन से दिल्ली में सरकार चलती थी, तो केंद्र सरकार 2 लाख तक की सालाना आय पर टैक्स लगाती थी. हमने 12 लाख तक की सालाना आय पर शून्य टैक्स किया है.”
‘भाजपा वह राजनैतिक दल, जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार’
दमदम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि “भाजपा वह राजनैतिक दल है जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है. हमें गर्व है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर, जिनकी प्रेरणा से जनसंघ का जन्म हुआ और फिर समय के साथ भाजपा की स्थापना हुई. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे, हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई, वहां भारत का संविधान लागू किया.”
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा वह राजनैतिक दल है जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है। हमें गर्व है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर, जिनकी प्रेरणा से जनसंघ का जन्म हुआ… pic.twitter.com/7gHfirS2jc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026



