Friday, April 24, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentईद पर रिलीज होगी सलमान खान की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, बॉक्स ऑफिस...

ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश

Salman Khan Next Film 2027 Eid : मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ईद पर अपने फैंस को एक खास तौहफा देने जा रहे है। इस मौके पर वो अपनी कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लेकर आए हैं। साथ ही उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और पैसों की बारिश की है। फैंस सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन इस मूवी को लेकर अभी तक कुछ क्लियर नहीं है। इसी बीच सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है। वो वामशी पेडिपल्ली के साथ काम कर रहे हैं, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं। अब फिल्म के रिलीज प्लान का खुलासा हो गया है।

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के बाद ही उन्होंने निर्देशक अपूर्व लाखिया के साथ नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर काम शुरू कर दिया था। फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई, लेकिन इसी बीच मेकर्स ने प्रोजेक्ट में कुछ अहम बदलाव करने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नए सीन जोड़े गए हैं और कहानी के कुछ हिस्सों को इस तरह एडजस्ट किया गया है कि चीन से जुड़े पहलुओं को ज्यादा संतुलित और सकारात्मक रूप में दिखाया जा सके। इतना ही नहीं, फिल्म का टाइटल भी बदलकर अब ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है। हाल ही में सलमान खान ने एक नए वीडियो के जरिए इस बदलाव पर अपडेट साझा किया है, जिससे साफ है कि फिल्म को नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी चल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मातृभूमि’ अपने बदले हुए रूप में दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है।

ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की अगली फिल्म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी बीच उनकी अगली फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सलमान खान ने निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ के बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसे फिलहाल टेंटेटिव टाइटल SVC23 दिया गया है। फिल्म की मुहूर्त पूजा का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान की दमदार एंट्री देखने को मिलती है। इस फिल्म में उनके अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी।

सबसे बड़ा खुलासा खुद सलमान खान ने किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 2027 की ईद पर रिलीज होगी। अपने मजेदार अंदाज में सलमान ने कैप्शन में लिखा कि ‘थोड़ी दूर की सोचनी चाहिए’, साथ ही फैंस से सब्र रखने की अपील भी की। वहीं, ‘मातृभूमि’ की बात करें तो खबरें हैं कि यह फिल्म अगस्त तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, फिल्म में हुए बदलावों का असर क्या होगा, यह रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular