Friday, April 24, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, श्रीगंगानगर में 44 डिग्री के...

राजस्थान में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, श्रीगंगानगर में 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आने वाले दिनों के लिए नया अलर्ट जारी

Rajasthan Heat Wave Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। श्रीगंगानगर में तापमान 44.5°C तक पहुंच गया, जबकि कई इलाकों में 40–42°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में लू चलने और तापमान 45°C तक जाने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 25–28 अप्रैल के बीच धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Rajasthan Heat Wave Alert: राजस्थान में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा.

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो औसत तापमान के आसपास है. हालांकि, कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर (Heatwave) और गर्म रात (ऊष्ण रात्रि) भी दर्ज की गई हैं.

लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

आंधी और हल्की बारिश की संभावना

इसी तरह आने वाले दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल सकता है. 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों और 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है.

सावधानी बरतने की सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सिर को ढककर रखने की सलाह दी है. कुल मिलाकर, राजस्थान में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं इसी के साथ तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि आने वाले दिनों में आंधी और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: भारत को नरक बताने वाले ट्रंप को ईरान ने जमकर लगाई लताड़, कहा-‘कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना’


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular