Friday, April 24, 2026
HomeIndiaभारत को नरक बताने वाले ट्रंप को ईरान ने जमकर लगाई लताड़,...

भारत को नरक बताने वाले ट्रंप को ईरान ने जमकर लगाई लताड़, कहा-‘कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना’

Donald Trump Anti-India 'Hell-Hole' Remark: डोनाल्ड ट्रंप के भारत को ‘नरक’ बताने वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। भारत ने इसे अनुचित और अज्ञानतापूर्ण बताया, वहीं ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप को फटकार लगाई। मुंबई स्थित ईरानी हाई कमीशन ने कहा—“कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना,”

Donald Trump Anti-India ‘Hell-Hole’ Remark: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत को नरक बताने वाले पोस्ट पर जमकर बवाल हो रहा है. भारत ने ट्रंप की इस विवादित पोस्ट की कड़ी आलोचना की है. विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की इस पोस्ट को अज्ञानतापूर्ण और अनुचित बताया. अब ईरान ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप को जमकर लताड़ लगाई है.

‘कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना’

मुंबई स्थित ईरानी हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शायद किसी को मिस्टर ट्रंप के लिए एक तरफ़ा कल्चरल डिटॉक्स बुक करना चाहिए, इससे शायद बेतरतीब बकवास कम हो सकती. साथ ही कहा कि ‘कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना.’

‘अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने टिप्पणियां देखी हैं, साथ ही इसके जवाब में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किया गया बयान भी देखा है.’ उन्होंने कहा, ‘ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र हैं. ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं.’

अमेरिका ने की डैमेज कंट्रोल की कोशिश

अमेरिकी दूतावास ने इन टिप्पणियों से हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिश करते हुए एक संदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि ट्रंप का मानना ​​है कि भारत एक ‘महान’ देश है जिसका नेतृत्व उनके एक अच्छे मित्र कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लेबनान और इजराइल के बीच 3 हफ्ते के लिए बढ़ा सीजफायर, ट्रंप ने ऐलान करते हुए दी चेतावनी, कहा-‘अगर गोली चली,तो…’


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular