Thursday, June 4, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान से BJP ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा...

राजस्थान से BJP ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Rajasthan BJP Rajya Sabha Candidate 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है और विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Rajasthan BJP Rajya Sabha Candidate 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है. राजस्थान में इस बार राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है और मौजूदा विधानसभा संख्या बल को देखते हुए भाजपा की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है.

राजस्थान में 3 सीटें हो रही खाली

राजस्थान से राज्यसभा के 3 सदस्यों का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है. इनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी शामिल हैं. इन सीटों को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि 18 जून को मतदान और मतगणना एक ही दिन संपन्न होगी.

लंबे समय से चर्चा में था सतीश पूनिया का नाम

भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में सतीश पूनिया का नाम लंबे समय से चर्चा में था. राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे पूनिया संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. हरियाणा और दिल्ली के चुनावों में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं. पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है.

बीजेपी ने दिया महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश

वहीं, अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है. वह वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव हैं और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इससे पहले वह राजस्थान की बांदीकुई विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुकी हैं. दोनों नेताओं के नामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image