Friday, April 24, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessकच्चे तेल की कीमतों में उछाल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक कमजोर संकेतों से बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और आईटी रिकवरी में भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 999 अंक गिरकर 76,664 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 275 अंक गिरकर 23,897 पर आ गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, वैश्विक कमजोर संकेत और पश्चिम एशिया तनाव से बाजार दबाव में रहा। आईटी रिकवरी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Share Market Update Today : मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और आईटी कंपनियों के शेयर में भारी बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार व्यवधान ने कारोबारियों के बीच निराशा को और बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स 999.79 अंक या 1.29 प्रतिशत टूटकर 76,664.21 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,260.13 अंक या 1.62 प्रतिशत फिसलकर 76,403.87 अंक तक चला गया था।

इन कंपनियों के शेयरों में आई भयंकर गिरावट

एनएसई निफ्टी 275.10 अंक या 1.14 प्रतिशत लुढ़ककर 23,897.95 अंक पर बंद हुआ। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, भारतीय शेयर बाजारों ने लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज रही। जोखिम से बचने की भावना ने निवेशकों के भरोसे को प्रभावित किया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आईटी क्षेत्र में लगातार कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाना जारी रखा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 7.09 प्रतिशत टूटा। इसके अलावा एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,254.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जानिए एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार दोपहर तक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और कमजोर होते रुपये के दबाव में भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दौर जारी रहा। निराशाजनक तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में गिरावट आई जबकि बिकवाली का दबाव सभी क्षेत्रों में व्यापक रहा।”

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular