Friday, May 15, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentमाइकल’ बायोपिक की धमाकेदार शुरुआत, वर्ल्डवाइड $150 मिलियन ओपनिंग की उम्मीद

माइकल’ बायोपिक की धमाकेदार शुरुआत, वर्ल्डवाइड $150 मिलियन ओपनिंग की उम्मीद

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ ने ग्लोबल स्तर पर मजबूत शुरुआत के संकेत दिए हैं और 150 मिलियन डॉलर ओपनिंग का अनुमान है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म 65-70 मिलियन डॉलर कमा सकती है। हालांकि भारत में इसकी शुरुआत धीमी रही, जहां पहले दिन सुबह तक लगभग 0.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Michael Jaction:पॉप के किंग माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म ‘Michael’ ने 24 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही जबरदस्त चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल बायोपिक से बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड पर 65 से 70 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। खास बात यह है कि IMAX और प्रीमियम फॉर्मेट में एडवांस बुकिंग काफी मजबूत बताई जा रही है, जिससे फिल्म के शानदार ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि, भारत में फिल्म की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन सुबह तक फिल्म ने करीब 0.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 0.17 करोड़ रुपये रहा। पूरे दिन के अंतिम आंकड़े अभी आना बाकी हैं।फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है, जो इस बायोपिक को और खास बनाता है। फिल्म माइकल जैक्सन के करियर के शुरुआती दौर से लेकर उनके वैश्विक सुपरस्टार बनने तक की कहानी को दिखाती है।

वहीं, क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। रॉटन टोमेटोज पर फिल्म की रेटिंग शुरुआत में कम रही, जो बाद में बढ़कर करीब 35% तक पहुंच गई। इसके बावजूद, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है और वीकेंड कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular