Sunday, November 1, 2026
HomeRajasthanराजस्थान पुलिस अकादमी में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक शुरू, हरित जीवनशैली अपनाने...

राजस्थान पुलिस अकादमी में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक शुरू, हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प

जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ हुआ।

जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर दैनिक जीवन में हरित आदतें अपनाने का संकल्प लिया।

आयोजन के तहत रनिंग इवेंट, योग और प्राणायाम जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

अकादमी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रशिक्षुओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image