Saturday, November 21, 2026
HomeLatest NewsGDP ग्रोथ को लेकर फेडरल रिजर्व पर नाराज़ हुए ट्रम्प, भारत की...

GDP ग्रोथ को लेकर फेडरल रिजर्व पर नाराज़ हुए ट्रम्प, भारत की तेज़ विकास दर से की तुलना

शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका की 2.3% GDP ग्रोथ को लेकर केंद्रीय बैंक फ़ेडरल रिज़र्व का जायज़ा लिया।उन्होंने भारत की 7% GDP ग्रोथ का उदाहरण देते हुए अमेरिका की ब्याज दरें कम करने पर बात की।

वॉशिंगटन डीसी। (निहारिका वैष्णव)। केंद्रीय बैंक फ़ेडरल रिज़र्व पर निशाना लगाते हुए शुक्रवार को ट्रम्प ने कहा कि भारत में ब्याज दरें कम हैं, इसलिए उसकी अर्थव्यवस्था 7.6% की दर से बढ़ रही है। अगर अमेरिका में भी ब्याज दरें कम रखी जाएं तो ट्रम्प के मुताबिक वहां की ग्रोथ 15 से 20% तक पहुंच सकती है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रम्प बोले कि अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अच्छे आने पर फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देता है। जबकि, वह मानते हैं कि ऐसे समय में कारोबार और निवेश बढ़ाने के लिए दरें कम होनी चाहिए।

“फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर सही फैसले नहीं ले रहा है,” बोले ट्रम्प

फेडरल रिजर्व को राजनीतिक बताते हुए ट्रम्प ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही हो तो ब्याज दरें कम करनी चाहिए, जिससे कंपनियों और लोगों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो। इससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत की GDP ग्रोथ काफी तेज़

पिछले पांच साल से भारत की अर्थव्यवस्था लगातार 7% से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रही है। 2021-22 में GDP ग्रोथ करीब 9% रही थी। भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 7.6% की दर से बढ़ी। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से चीन की अर्थव्यवस्था करीब 4.5 से 4.8%, अमेरिका की 2.1 से 2.3% और यूरोप की करीब 1% की रफ्तार से बढ़ रही है। वहीं भारत की तेज ग्रोथ के पीछे घरेलू बाजार में बढ़ती मांग, सड़क-रेलवे जैसे पर सरकारी खर्च और सर्विस सेक्टर का बड़ा योगदान है।

अमेरिका में महंगाई 2% के लक्ष्य से ऊपर

सितंबर में अमेरिका में महंगाई दर 3.6% रही। इनमें से अगर खाने-पीने की चीजों और ऊर्जा की कीमतों को हटा दिया जाए तो मूल महंगाई दर 3.1% है। इसी महंगाई को काबू में रखने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दरों का इस्तेमाल करता है। ब्याज दरें बढ़ने से कर्ज महंगा हो जाता है जिससे लोग और कंपनियां कम खर्च करते हैं, और महंगाई घटाने में मदद मिलती है।

ब्याज दरों पर ट्रम्प और फेडरल रिजर्व का है विवाद

ट्रम्प चाहते हैं कि बैंक से कर्ज लेना सस्ता हो, ताकि खरीदारी और कारोबार बढ़े। वहीं, फेडरल रिजर्व का मानना है कि ब्याज दरें कम करने से जो खर्चा बढ़ेगा उससे बाजार में चीजों की मांग ज़्यादा होगी और महंगाई भी बढ़ सकती है।

नए चेयरमैन से भी नाराज़गी

फेडरल रिजर्व के पूर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल को ट्रम्प सार्वजनिक रूप से अयोग्य बता चुके हैं और पद से हटाने की धमकी भी दी है। मई 2026 में पॉवेल का कार्यकाल खत्म होने के बाद ट्रम्प की पसंद माने जाने वाले केविन वॉर्श नए चेयरमैन बने। सितंबर 2026 में फेड ने 0.25% दरें बढ़ा दीं, जो ट्रम्प की उम्मीदों से उलट था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image