Saturday, November 21, 2026
Homeजयपुरजयपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! 22 गोदाम से बी-2 बाईपास...

जयपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 325 अतिक्रमण निशाने पर

राजधानी जयपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए जेडीए ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक रेलवे लाइन के समानांतर प्रस्तावित 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

जयपुर। राजधानी जयपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए जेडीए ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक रेलवे लाइन के समानांतर प्रस्तावित 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस सड़क की राह में आ रहे करीब 325 निर्माण चिह्नित किए जाने का अनुमान है। इनमें निजी निर्माणों के साथ रेलवे की जमीन पर सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण भी शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेडीए की टीमों ने इस सड़क का सीमांकन (डिमार्केशन) शुरू कर दिया है। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित निर्माणों के मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।

24 अधिकारियों की 4 टीमें गठित
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए जेडीए ने जोन उपायुक्त-4 के नेतृत्व में 24 अधिकारियों की चार टीमें गठित की हैं। पहले चरण में 80 फीट चौड़े हिस्से का सीमांकन शुरू किया गया है। वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी और संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेडीए ने 1.90 करोड़ रुपए का टेंडर भी जारी किया है।

19 अगस्त को हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इस सड़क से अतिक्रमण हटाने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था। 19 अगस्त को हाईकोर्ट ने सड़क से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने जेडीए से 25 नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में जेडीए के सामने निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण चिह्नित करने और आगे की कार्रवाई पूरी करने की चुनौती है।

रोजाना करीब 2 लाख वाहनों को मिलेगी राहत
22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक रेलवे लाइन के समानांतर सड़क विकसित होने से शहर के कई प्रमुख इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे 22 गोदाम, महेश नगर, गोपालपुरा और बी-2 बाईपास की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। जेडीए अधिकारियों के मुताबिक, इस सड़क का लाभ रोजाना करीब 2 लाख वाहनों को मिल सकता है। इससे टोंक रोड, गोपालपुरा बाईपास और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image