Sunday, November 1, 2026
HomeCrime Newsसीकर में MDMA तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 98.40 ग्राम ड्रग्स के साथ...

सीकर में MDMA तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 98.40 ग्राम ड्रग्स के साथ इनामी आरोपी गिरफ्तार

सीकर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 98.40 ग्राम MDMA के साथ एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीकर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 98.40 ग्राम MDMA के साथ एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरिराम जाट 4 किलो अफीम तस्करी के पुराने मामले में करीब एक साल से फरार था और नेपाल में छिपा हुआ था। उस पर 2,000 रुपये का इनाम घोषित था। जयपुर रेंज IG राहुल प्रकाश के निर्देशन और सीकर SP संजीव नैन के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर को सूचना मिली कि हरिराम अपनी क्षतिग्रस्त कार को टोचन करवाकर सीकर में ठीक कराने ला रहा है। पुलिस टीम ने सालासर रोड पर घेराबंदी की। आरोपी बीकानेर-जयपुर बाईपास के पास कार छोड़कर पैदल भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे एक्सीलेंस कॉलेज के नजदीक पकड़ लिया गया।

तलाशी में उसके पास से 98.40 ग्राम MDMA बरामद हुई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच उद्योग नगर थाना अधिकारी कर रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image