Sunday, November 1, 2026
HomeCrime Newsश्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का खुलासा, 1.60 करोड़ का माल...

श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का खुलासा, 1.60 करोड़ का माल जब्त; 3 गिरफ्तार

दीपावली से पहले राजस्थान CID क्राइम ब्रांच ने श्रीगंगानगर में नकली और मिलावटी घी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग फर्मों पर छापेमारी कर कुल 22,138 लीटर नकली और संदिग्ध घी जब्त किया गया।

श्रीगंगानगर। दीपावली से पहले राजस्थान CID क्राइम ब्रांच ने श्रीगंगानगर में नकली और मिलावटी घी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग फर्मों पर छापेमारी कर कुल 22,138 लीटर नकली और संदिग्ध घी जब्त किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान अनन्या ट्रेडिंग कम्पनी से 16,394 लीटर नकली देशी गाय का घी बरामद हुआ, जबकि न्यू विजय ट्रेडिंग कम्पनी से 5,744 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संदिग्ध घी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा नकली घी की बिक्री से प्राप्त 3.50 लाख रुपये और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गुजरात के सूरत से पाम ऑयल और वनस्पति मंगवाकर कथित तौर पर केमिकल मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था। आरोप है कि एक्सपायरी घी के पुराने रैपर हटाकर नए स्टीकर लगाए जाते और उसे दोबारा बाजार में बेचा जाता था। अनन्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम से त्रिसल्वा, बांसुरी, श्रीनंद और मायरा ब्रांड के नाम से पैक घी के टीन और कार्टन मिले। मौके से पैकिंग मशीन, रैपर, स्टीकर और अन्य सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, घी की सप्लाई श्रीगंगानगर के विभिन्न डीलरों तक की जाती थी। यह कार्रवाई राज्य में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई। CID क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मामले में अन्य गोदामों और फर्मों की जांच भी जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image